गठिया (Gout): गठिया एक जोड़ों की समस्या है जो कि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकती है। यू…
Published
गठिया (Gout): गठिया एक जोड़ों की समस्या है जो कि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकती है। यूरिक एसिड जोड़ों में आकर शरीर के ऊतकों में जम जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन, और लालिमा होती है। यह सामान्यत: पैर के अंगूठे, घुटनों, या पैर की उंगलियों में होता है।
पथरी (Kidney Stones): यूरिक एसिड बढ़ने से, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स की मात्रा बढ़ने लगती है, जो पथरी (Stone) के रूप में जाना जाता है। पथरी बनने पर यह पेशाब के रास्ते में जमा होकर गंभीर समस्या का कारण बनती हैं।
हृदय रोग (Heart Disease): यूरिक एसिड बढ़ने के कारण शरीर में ब्लड का रोटेशन बढ़ जाता है, जो दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी वजह से धमनियों और नसों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।